
-राजनीतिक कार्यक्रम
-पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में उमड़ा हजारों का जनसैलाब
-गोरखपुर के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय
-जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, भाजपा जिला मुख्यालय अभिनंदन

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शनिवार को पहली बार बलिया आगमन में आगमन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का वैसे तो स्वागत जगह जगह अद्वितीय रहा पर सबसे खूबसूरत नजारा विधानसभा फेफना के कार्यकर्ताओं का दिखा। पूर्व मंत्री नारद राय की अगुवाई में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया।





उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का अभूतपूर्व स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष को लाद दिया। भाजपा जिन्दाबाद, वंदे मातरम और भारत माता की जय नारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को बड़ी माला पहनाई। पूर्व मंत्री नारद राय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को आश्वस्त किया कि मिशन 2027 में पूरी ईमानदारी से योगी आदित्यनाथ की सरकार तीसरी बार लगातार बनाने में आपके मिशन में ईमानदारी से रहूंगा।





