

-हृदयविदारक घटना
-दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था विक्की पांडेय, परिजनों का बुरा हाल
बलिया : नरहीं थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी 12 वर्षीय युवक की नदी मगई में तलाश अभी भी जारी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मगई नदी में नहाते समय नरहीं गांव निवासी चमचम पांडेय का 12 वर्षीय पुत्र विक्की पांडेय डूब गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घंटो खोजबीन के बाद भी विक्की का पता नहीं चल सका। दो भाइयों में बड़े विक्की के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्की शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ गांव से गुजरी मगई नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के साथ नदी में नहाते वक्त विक्की गहरे पानी में डूबने लगा। उसके दोस्त हो हल्ला करते हुए गांव की तरफ भागने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर जब तक पहुंचते विक्की पानी में खो चुका था। काफी तलाश के बाद भी देर शाम तक विक्की का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद नरहीं पुलिस भी पहुंच गयी थी।



9768 74 1972 for Website Design