अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में भाजपा ने मनाया बंगाल जीत का जश्न

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी मंडल सागरपाली के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कपुरी स्थित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में पं. बंगाल विधानसभा जीत का जश्न मनाया। सभी ने इस चुनाव में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के सहयोग की भी सराहना की।

भारतीय जनता पार्टी मंडल सागरपाली के भाजपा कार्यकर्ता कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में पहुंचे और बड़े ही विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष आरकेश दूबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत की जीत है। कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कही बात आज पूरी हुई है। मंडल अध्यक्ष आरकेश दूबे ने पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की मेहनत को भी खूब सराहा। कहा पूर्व मंत्री पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर फिर क्या उतरे हैं। बिहार के बाद बंगाल में उनकी मेहनत को सभी ने देखा और सराहा। इशारों इशारों में कहा फेफना विधानसभा में भी मिशन विधानसभा 2027 ऐसा ही दिखेगा। मंडल महामंत्री विक्की सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी कुमार ओझा सहित दर्जन भर नेताओं ने पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की मेहनत और बंगाल विधानसभा जीत का जश्न मनाया।