बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर टोला पुल के पास सोमवार की देर शाम एक शोहदे द्वारा शौच के लिए निकली एक लड़की को चाकू मार कर घायल कर दिया गया।
आसपास के लोगों ने लड़की को सीएचसी पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नगर निवासिनी एक युवती सोमवार की देर शाम शौच करने के लिए नगर के उत्तर टोला पुल के समीप गयी थी। इसी बीच नगर के वार्ड नं. 12 निवासी विक्की सिंह पुत्र विश्वकर्मा राय ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल लड़की के अनुसार उक्त युवक मेरी छोटी बहन को मोबाइल द्वारा परेशान एवं ब्लैकमेल करता था। मेरे द्वारा मना किये जाने पर वह नहीं मानता था। करीब तीन माह पूर्व उक्त युवक की शिकायत डायल 112 पर की गयी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। जहां युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सोमवार की देर शाम जब मैं अपनी दो छोटी बहनों के साथ शौच के लिए पुल की तरफ गयी तो उक्त युवक ने चाकू निकाल मुझ पर हमला कर दिया। लड़की की मां द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।