Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

संतुलन बिगड़ा छत से बाढ़ पानी में गिरी महिला, मौत

-हृदयविदारक घटना
-दुबहड़ थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा (बसरिकापुर) में हुई घटना
-एनडीआरएफ के जवानों को काफी तलाश के बाद मिला शव

बलिया : दुबहड़ थाना अन्तर्गत बसरिकापुर के बिशुनपुरा गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला छत से गिरकर बाढ़ के पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन के बाद महिला के शव को बरामद नहीं किया जा सका। एनडीआरएफ के जवानों ने काफी प्रयास के बाद शव को प्राप्त किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेंज दिया।
ओझवलिया निवासी संजय दुबे की 22 वर्षीय पुत्री अनु दुबे विशुनपुरा अपने रिश्तेदार भुनेश्वर उपाध्याय के यहां रहती थी। जिसका विवाह शहर के जापलिनगंज में हुआ था। पति से विवाद के कारण पिछले कई वर्षों से मायके रहती थी। मायके में भी पट्टीदारों से विवाद के कारण अपने रिश्तेदार भुनेश्वर उपाध्याय के यहां वह विशुनपुरा में रहती थी। शुक्रवार की शाम छत पर खड़ी थी तभी संतुलन बिगड़ गया और वह बाढ़ के पानी में गिर गई।जाने के कारण वह नीचे बाढ़ के पानी में गिर गई। पानी में गिरकर वह गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद उसे बरामद नहीं किया जा सका। एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन के बाद महिला के शव को बरामद किया। दुबहड़ थाना के उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्र एवं आरक्षी बीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। बाढ़ के पानी में महिला के डूबने की घटना सुनकर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design