Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सपा के प्रबुद्धजन जिलाध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी का पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी प्रबुद्धजन जिलाध्यक्ष बनाए गए हिमांशु त्रिपाठी का बलिया आगमन होने स्वागत अभिनंदन किया गया।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान कहा कि हम लोग बहुत मजबूती के साथ आगामी चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। हिमांशु त्रिपाठी ने पार्टी के सारे वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद अर्पित किया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अनिल राय, अजीत मिश्रा, शशिकांत चतुर्वेदी , अकमल नईम मुन्ना खान , साथी रामजी गुप्ता , राजन कन्नौजिया, व सपा के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हिमांशु त्रिपाठी का रास्ते में भी जगह-जगह स्वागत किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking