उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर विस्फोट में दो घर जमींदोज हो गया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गयी। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैै, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गैस सिलेंडर विस्फोट दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।घटना गोंडा जनपद के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। मंगलवार की रात सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मलबे से एक बालक का शव मिला। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है।
Related Articles
बाबू मैनेजर सिंह फुल मैराथन में विदेशी धावक फिरोनिशा ने मारी बाजी
-पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती-हाफ मैराथन में पंकज व दस में प्रिंस राज मिश्र तथा पांच किमी दौड़ में सोनी रहे अव्वल-मुख्य अतिथि खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव व परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी शशिकांत ओझा बलिया : द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर बुधवार को मैराथन का आयोजन हुआ। […]
आरके मिशन स्कूल ने किया सागरपाली को “ग्रीन सागरपाली” बनाने की सार्थक पहल
-वन महोत्सव आयोजन -पूरे गांव में स्कूली बच्चों ने प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव संग घूम घूम कर किया पौधरोपण -प्रार्थना स्थल पर विद्यालय की दो बच्चियों की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन शशिकांत ओझा बलिया : शिक्षा के क्षेत्र में पूरे जनपद के अंदर सदैव अपना पताका फहराने वाले आरके मिशन स्कूल ने शनिवार को वन […]
कार्यशाला में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स
ब्रजेश दुबे गड़वार ( बलिया) : ब्लाक के डवाकरा हाल में शनिवार को आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अन्तर्गत ओडीएफ प्लस पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कार्यशाला में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन व खुले में शौच मुक्त गांव पर विशेष चर्चा की गई। […]




