Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सड़क हादसे में घायल रिटायर लेखपाल की मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दादर गांव निवासी 62 वर्षीय रिटायर लेखपाल हरेराम गोंड की शुक्रवार की देररात बीएचयू मे ईलाज के दौरान मौत हो गयी। बीते सोमवार को बांसडीह, बेरूआरबारी मुख्य सड़क पर मिश्रवलिया गांव के सामने बोलेरो के धक्के से हरेराम गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
हरेराम बांसडीह बाजार से सामान खरीदकर अपने गांव साईकिल से जा रहे थे तभी बोलेरो के धक्के से गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजन हरेराम को जिला अस्पताल लें गये वहां से वे बीएचयू वाराणसी में गए जहां ईलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पंहुचने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking