
-बोले जदयू के प्रदेश महासचिव
-कहा शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल खोलूंगा चिट्ठा

शशिकांत ओझा
बलिया : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने बलिया को नेता विहीन और दलालो से भरा हुआ जिला बताया है। चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि एक भी ऐसा नेता बलिया में पद पर नही है जिसे बलिया की जनता के स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा एवं सडक की चिंता हो। यंहा के नेता कमीशनखोरी, ठेकेदारी एवं दलाली मे व्यस्त है और आला अधिकारी इन अकर्मण्य नेताओ के निकर्मठता की वजह से बेलगाम तानाशाह होकर जनता का शोषण कर रहे हैं जनता अपना दुखडा किससे कहे बलिया के नेता और अधिकारी मिलकर योगी के अच्छे शासन को भी बदनाम करने मे लगे हैं। जल्द ही मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इन भ्रष्टाचारी नेताओ और तानाशाह अधिकारियों के काले कारनामो की जानकारी दूंगा ताकि इन भ्रष्टाचारियों पर उचित कार्यवाई हो सके तथा जनता को योगी जी के सुशासन का लाभ मिल सके।




राजेश सिंह ने कहा कि इन दिनों बलिया में लगातार प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा लूट कांड व हत्या कांड की घटनाओं का पर्दाफाश हो रहा है तो ये घटनाएं नई नहीं हैं। ये निरंतर पहले से ही चलती आ रही है। कभी कोई नेता चिल्लाया तो उसे उसका हिस्सा देकर चुप कराया गया। लगभग 35 सालों से तो हम लोग देख ही रहे है 35 सालों में किसी पदस्थ नेता को कभी ईमानदारी से जनता के लिए लडते या आंदोलन करते नहीं देखा, बल्कि हल्ला करके अपना हिस्सा लेते देखा गया। हर विभाग में निर्धारण करते भरत सिंह सरीखे नेताओं को उनके मंत्रित्व काल में जनता ने नजदीक से देखा हैं, इसीलिए मैं फिर से कह रहा हूं बलिया पिछले चार दशकों से नेता विहीन और दलालो से परिपूर्ण जिला बना हुआ है। टूटी जीप और साईकिल से चलने वाले लोग जनता के पैसे पर पलकर जनता के पैसे से ही आज लग्जरी गाडियों मे घूम रहे है यह बलिया के लिए दुर्भाग्य और अवसाद की बात है।


