Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

तेजाब फेंक देवर की जान लेने वाली भाभी गिरफ्तार

बलिया : घर पर रखे चोक नाली को खोलने वाले पदार्थ (तेजाब) को अपने देवर के ऊपर फेक उसकी जान लेने वाली भाभी को फेफना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काम कर थही पुलिस अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखे है। थाना फेफना  के निरीक्षक अपराध अनवर अली खान मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 174/2022 धारा 326A/302  भादवि से सम्बन्धित अभियुक्ता अजरा खातून पत्नी परवेज अहमद निवासी मिढ्ढा थाना फेफना जनपद बलिया को जिला अस्पताल बलिया से गिरफ्तार किया। सनद रहे महिला अभियुक्ता द्वारा  20 जुलाई को पारिवारिक विवाद के चलते अपने सगे देवर परवेज अहमद के ऊपर घर पर रखे चोक नाली को खोलने वाला पदार्थ डालकर जख्मी कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking