


-नगर पंचायत का टिकट
-सहतवार से सरिता सिंह लड़ेंगी निर्दल पर समाजवादी पार्टी देगी पूरा समर्थन
-समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के किया उम्मीदवारों के नाम का.एलान
शशिकांत ओझा
बलिया.: नगर निकाय चुनाव के लिए अलविदा की नमाज के दिन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। नगर पंचायत बांसडीह हशसे पार्टी ने पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू पर भरोसा जताया वहीं नगर पंचायत सहतवार में निवर्तमान चेयरमैन सरिता सिंह पर भरोसा जताया। सरिता सिंह हालांकि सपा उम्मीदवार नहीं होंगी वह निर्दल चुनाव लड़ेंगी पर पार्टी उन्हें अपना भरपूर समर्थन देगी।


समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब भाजपा सहित अन्य दल भी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। समाजवादी पार्टी ने जहां सहतवार में सरिता सिंह को समर्थन दिया वहीं नवगठित रतसर नगर पंचायत में सभी उम्मीदवारों को फ्री कर दिया। यहां अब सपा के सभी इच्छुक चुनाव लड़ने को पूरी तरह स्वतंत्र होंगे। पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की में बांसडीह नगर पंचायत से सुनील सिंह बब्लू और सहतवार से सरिता सिंह शामिल हैं।

बांसडीह : पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू को सपा ने बनाया उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने बांसडीह नगर पंचायत के चुनाव में पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू को उम्मीदवार बनाया है। नगर के वार्ड नम्बर 10 के गढ़ मुहल्ला निवासी सुनील सिंह स्नातक हैं। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में सुनील सिंह बांसडीह चेयरमैन निर्वाचित हुए थे।

सहतवार : निवर्तमान चेयरमैन सरिता सिंह को सपा का मिला समर्थन
समाजवादी पार्टी ने सहतवार नगर पंचायत के चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन सरिता सिंह पत्नी नीरज सिंह गुड्डू को उम्मीदवार बनाया है। नगर के वार्ड नम्बर 08 निवासी सरिता सिंह भी स्नातक हैं। पिछले चुनाव में चेयरमैन निर्वाचित हुई थीं। सरिता सिंह के परिवार में कई लोग सहतवार नगर पंचायत चेयरमैन की कुर्सी पर आसीन हो चुके हैं। सरिता सिंह चुनाव निर्दल लड़ेंगी और सपा का इन्हें समर्थन होगा।

