Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पुलिस अधीक्षक ने एक और उप निरीक्षक का बढ़ाया कद, बनाया मनियर थानाध्यक्ष

-पुलिस तबादला

-इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह को मिली रसड़ा कोतवाली, रसड़ा कोतवाल हिमेंद्र सिंह बलिया

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद में पुलिस के उप निरीक्षकों के बढते कद वाली किताब में एक नया अध्याय और जुड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मंतोष सिंह को मनित्रर थाने की कमान सौंपी है।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जनहित व प्रशासनहित में दो निरीक्षक तथा एक उप निरीक्षक को तात्काल प्रभाव से उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानांतरित निरीक्षकों तथा उप निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष मनियर इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह को रसड़ा कोतवाल बनाया है। वहीं, पुलिस चौकी कोरंटाडीह के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मंतोष सिंह का कद बढ़ाते हुए थानाध्यक्ष मनियर बनाया गया है। उधर, रसड़ा कोतवाल इंस्पेक्टर हिमेंद्र सिंह को अपराध शाखा कोतवाली बलिया की जिम्मेदारी मिली है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking