Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

ट्रैक्टर के कुचलने से वृद्ध साइकिल सवार की मौत

ब्रजेश दुबे

गड़वार (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कनैला गांव में ट्रैक्टर के कुचलने से वृद्ध साइकिल सवार की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। घटना के बाद मृतक के घर लोगों का तांता लग गया।

कनैला गांव निवासी जवाहर लाल वर्मा (60) अपने घर से गुरुवार को साइकिल से बलेजी चट्टी पर किसी कार्य के लिए जा रहे थे। घर से कुछ दूर ही गए थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने चली आयी।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking