Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

अपने चाचाजी की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा नेता अजय सिंह ने हजारों को दिया कंबल

-सराहनीय नेक कार्य

-नगर पंचायत सहतवार में भाजपा नेता के आवास पर ही हुआ आयोजन

-ठंड से बचाव हेतु कंबल लेने आए सभी गरीबों को कराया भोजन भी

-विधायक केतकी सिंह ने भाजपा नेता के चाचाजी को दी श्रद्धांजलि

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायत सहतवार के भाजपा नेता अजय सिंह के आवास पर दिव्य और भव्य आयोजन हुआ। मौका था भाजपा नेता के चाचाजी राम बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि का। भाजपा नेता ने अपने चाचाजी की स्मृति में नगर पंचायत के हजारों गरीबों को कंबल दिया तथा सम्मान पूर्वक भोजन कराया। भाजपा नेता के चाचाजी को श्रद्धांजलि देने दर्जन भर से अधिक विशिष्ट जन भी पहुंचे। विधायक केतकी सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भाजपा नेता अजय सिंह ने अपने चाचाजी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में गरीब जनों को ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित करने का निर्णय लिया। नगर पंचायत के सभी को कंबल के लिए आमंत्रित कर अपने आवास पर ही सभी को सम्मान के साथ कंबल वितरित किया। श्रद्धांजलि समारोह और कंबल विरतण कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राम बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। सैकड़ों की संख्या में विशिष्ट जनों ने विधायक केतकी सिंह के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने कंबल प्राप्त किया। सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया।

धनाभाव में कोई पुलिस भर्ती का फार्म भरने से वंचित नहीं रह जाए

पुष्पांजलि श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित गरीबों को भाजपा नेता ने एक और सुविधा प्रदान किया। भाजपा नेता ने कहा कि नगर पंचायत का कोई भी युवा धनाभाव के कारण पुलिस भर्ती का फार्म भरने में खुद को अक्षम पाता हो तो वह हमारे परिवार के किसी सदस्य को सूचित कर सकता है। सूचित करने वाले सभी युवा के भर्ती फार्म भरने का खर्च मेरा परिवार वहन करेगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking