Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

धार्मिक अनुष्ठान के साथ नगर विधानसभा वासियों ने मनाया परिवहन मंत्री का जन्मदिन

-हैप्पी बर्थडे दयाशंकर
-विधानसभा के गांवों में 121 मंदिरों पर हुआ सुंदरकांड पाठ
-निधरिया निराश्रित केंद्र व गड़वार वृद्धाश्रम पर बंटा वस्त्र, फल व मिठाई

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे नगर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। उनके जनसंपर्क कार्यालय नारायणी सिनेमा पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ हुआ तो पूरे विधानसभा के लगभग सभी गांवों के मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। नारी निकेतन अगरसंडा की बालिकाओं और वृद्धाश्रम गड़वारा के वृद्धों में भी उपहार बंटा और उन्हें भोजन कराया गया।


परिवहन मंत्री के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने भी विभिन्न आयोजन कर मंत्री दयाशंकर सिंह का जन्मदिन अपने अंदाज में मनाया। गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में करीब 45 पुरुषों व 30 महिलाओं को वस्त्र, फल व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। यहां पुरुषों को धोती, गंजी, गमछा व महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया। इसी क्रम में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति की सदस्य संध्या पांडेय व प्रीति पांडेय आदि के नेतृत्व में निधरिया स्थित बालिका सुधार गृह में करीब 90 बच्चियों को सलवार सूट, सेनेटरी पैड, मिष्ठान व फल आदि का वितरण किया गया। नगर के लगभग सभी प्रमुख भृगु मंदिर बालेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, गायत्री मंदिर आदि मंदिरों पर हवन-पूजन के साथ ही प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा विधानसभा के गांवों में 121 मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके साथ ही कई मंदिरों पर कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर मंत्री दयाशंकर सिंह के दीर्घायु की कामना की। शाम को जनसंपर्क कार्यालय पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें राजेश गुप्ता, सुनील सिंह, अरुण सिंह, सरोज मोदनवाल, सुरजीत सिंह परमार, घनश्याम दास जौहरी, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।

अस्पताल में भी मरीजों में बंटा फल व मिष्ठान

बलिया : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर पुरुष व महिला अस्पताल में मरीजों को फल व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने दर्जनों मरीजों को फल, मिष्ठान, ब्रेड, जूस आदि का वितरण किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking