
-चंद्रशेखर हाफ मैराथन
-प्रयागराज के सचिन दूसरे नंबर तो केन्या के केबिछी वाइजली तीसरे नंबर पर
-विजेताओं की ठान टेन सूची में आयोजक जनपद बलिया के दो धावक
-राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बांटा पुरस्कार

शशिकांत ओझा
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में रविवार को आयोजित 7वीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन के विजेता विदेशी धावक केफर लुम्बासी (केन्या) बने। विजेता ने 21 किमी की दूरी 59 मिनट 05 सेकेंड में पूरी की। विजेता ने सवा लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती। चंद्रशेखर हाफ मैराथन में दूसरा स्थान प्रयागराज के सचिन यादव ने तो तीसरा स्थान केन्या के केबिछी वाइजली ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं की टाप टेन सूची में स्थान बनाने में बलिया के दो धावक सफल रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में आयोजित होने वाले हाफ मैराथन का सातवां संस्करण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पटपर पचखोरा से प्रारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन को रवाना किया। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के पदाधिकारियों ने सचिव उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। समिति के सदस्य मैराथन के रास्ते में पूरे मनोयोग से जुटे रहे। हाफ मैराथन के विजेता होने का गौरव केन्या के धावक केफर लुम्बासी ने 59 मिनट पांच सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर हासिल किया।









प्रयागराज के सचिन यादव द्वितीय और केन्या के केबिछी वाइजली ने तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम दस में बलिया के दो खिलाड़ी रहे। बलिया के सोनू कुमार राजभर ने आठवां स्थान और नीतीश कुमार ने नौवां स्थान हासिल किया। पटपर पचखोरा में हाफ मैराथन को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की भी मौजूदगी रही।

