अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले राज्यसभा सांसद नीरज शेखर

-शिष्टाचार मुलाकात
-जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, शैक्षणिक भवन लोकार्पण का किया आग्रह

शशिकांत ओझा

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासकीय आवास पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मुख्यमंत्री से जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार, शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय एवं साधना केन्द्र/मंदिर के लोकार्पण हेतु बलिया आगमन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र ही तिथि निर्धारित किए जाने का आश्वासन दिया।

सांसद ने अपने पूज्य पितापश्री पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम से जननायक चन्द्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य, कॉलेज के विस्तार हेतु अतिरिक्त धनावंटन पर चर्चा की तथा पूज्य पिताजी की शताब्दी जयंती को राज्य सरकार द्वारा मनाने के विषय पर भी सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र सांसद नीरज शेखर की शिष्टाचार मुलाकात और वार्ता को मिशन 2027 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस शिष्टाचार मुलाकात में निश्चित ही भविष्य की राजनीति पर चर्चा हुई होगी ऐसा लोगों का अनुमान है।