अन्य खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति

चर्चा : पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल बन सकते हैं भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष

-भारतीय जनता पार्टी
-भाजपा में बहुत किया है संगठन का कार्य, रखतें हैं अथाह अनुभव
-सतीशचंद्र कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
-बलिया नगर विधानसभा से रहे हैं विधायक और सरकार में मंत्री

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी मिशन 2027 की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी और संगठन में अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र वाले गोरक्ष प्रांत में कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा किसी जिम्मेदार ब्राह्मण चेहरे को यह जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा के बाजार में गोरक्ष प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के नाम की चर्चा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल प्रदेश के युवा चेहरा हैं। बलिया जनपद के सतीश चंद्र कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले आनंद स्वरूप शुक्ल के पास संगठनात्मक कार्य करने का अथाह अनुभव है। आनंद स्वरूप शुक्ल ने भाजपा में ही संगठन का बहुत कार्य किया है। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर वह विधायक बने और योगी कैबिनेट में राज्यमंत्री भी बने। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल भाजपा शीर्ष नेतृत्व के काफी करीबी माने जाते हैं। गृहमंत्री अमित शाह का ऊनको स्नेह भी प्राप्त है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव के बहुत विश्वासपात्र आनंद स्वरूप शुक्ल माने जाते हैं। भाजपा जातीय समीकरण बिठाने की जुगत में है और गोरक्ष प्रांत से यदि आनंद स्वरूप शुक्ल को मौका मिलता है तो भाजपा गोरक्ष के जनपदों बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, डुमरियागंज व गोंडा में काफी मजबूत होगी। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की घोषणा मई के पहले सप्ताह में होगा।