बलिया : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के सपा में शामिल होने के बाद बैरिया क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सुरेमनपुर में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि मुझे आज समाजवादी कार्यकर्ता होने पर गर्व है। मैं न तो किसी महत्वाकांक्षा के लिए गया था,और ना ही किसी महत्वाकांक्षा के लिए आया हूं। मैं 2022 समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। आगामी उतर प्रदेश का चुनाव यह तय करने जा रहा है कि इस देश में लोकतंत्र बचेगा कि नहीं। उन्होंने द्वाबा के वर्तमान हालात पर बोलते हुए कहा कि द्वाबा में सड़कें खराब है। बाढ़ से लोग बेहाल है, पर यहां के जनप्रतिनिधि उदासीन हैं और सपा कार्यकर्ताओं उत्पीड़न करा रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित सभी सपा नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्र, नारद राय, जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, राहुल सिंह, विनायक मौर्य, मनोज यादव (पूर्व प्रधान), प्रमोद यादव, शैलेश सिंह, उमेश यादव, हरेराम यादव, लालू यादव, शामू ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजप्रताप यादव और संचालन अजय सिंह ने किया।
Related Articles
प्राचीन शिव मंदिर के नवनिर्माण की हुई विधिवत शुरुआत
-धार्मिक कार्य-प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को बनाया मुख्य यजमान-समाजसेवी मुन्ना चौरसिया ने दिया दो लाख 51 हजार रुपये का दान बृजेश दूबेगड़वार(बलिया) : प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कस्बा के सब्जी मंडी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार के लिए वृहस्पतिवार की रात में विधिवत हवन पूजन […]
सांसद के माध्यम से कोटेदारों ने मांगी अपनी छह मांग
-जिला कोटेदार संघ के बैनर तले कार्यशाला -कोटेदारों के सम्मान और अधिकार के होगा हस संभव प्रयास : मस्त -कोटेदारों से एक रुपया भी रिश्वत मांगने वालों की खैर नहीं : उपेंद्र शशिकांत ओझा बलिया : नगर के ऐतिहासिक बापू भवन टाउनहाल में शुक्रवार को जिला कोटेदार संघ के बैनर तले एक दिवसीय कार्यशाला और […]
जदयू के बोल : जुमलेबाज झूठी भाजपा सरकार का जवाब देने को तैयार है जनता
-कार्यकर्ता सम्मेलन -मिलन वाटिका सिकंदरपुर में आयोजित हुआ सलेमपुर लोकसभा का सम्मेलन -जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह रहे आयोजक, बिहार सरकार के मंत्री मुख्य अतिथि शशिकांत ओझा बलिया : फूलों की नगरी कहे जाने वाले सिकंदरपुर की मिलन वाटिका में जनता दल यूनाइटेड लोकसभा सलेमपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जदयू के वरिष्ठ […]

