
-सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 09 किमी मार्ग का चौड़ीकरण हुआ स्वीकृत
-सड़क के लिए 19.60 करोड़ रुपए कि धनराशि शासन से हुई स्वीकृत

शशिकांत ओझा
बलिया : विधानसभा सिकंदरपुर के पूर्व विधायक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। शासन ने सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 09 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण योजना के लिए 19.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव भले विधायक संजय यादव हार गए पर क्षेत्र से एक दिन भी अलग नहीं हुए। सिकंदरपुर आवास पर प्रति दिन जनता दरबार लगाकर लोगों की सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कार्य कराते भी हैं। क्षेत्र के विकास के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अक्सर मिलते रहते हैं। विधायक संजय यादव के आग्रह पर ही मुख्यमंत्री ने खेजुरी गढमलपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की मांग को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृत मार्ग की लंबाई 09 किमी है। स्वीकृत कार्य के लिए 19.60 करोड़ की राशि का प्रबंधन भी है। पूर्व विधायक संजय यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करते हुए आभार जताया है। पूर्व विधायक संजय यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री का ध्यान इसी तरह रहा तो। विधानसभा सिकंदरपुर निश्चित ही एक विकसित विधानसभा बनेगी।



