अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दुखद : पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के चाचा जी का निधन

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के चाचाजी का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री के चाचाजी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के चाचाजी राजनाथ तिवारी का निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका स्नेह, सादगी और मार्गदर्शन सदैव परिवार के लिए अमूल्य धरोहर के रूप में स्मरणीय रहेगा।
उनका दाह संस्कार बुधवार को सायं 4 बजे उनके पैतृक निवास बहुआरा, पोस्ट बिगही से प्रस्थान होकर सायं 5 बजे गंगापुर, रामगढ़ ढाला में सम्पन्न होगा। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को ढाढस बंधा कर संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है।