अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फेफना के भाजपा जनों के दिल दिमाग में हो रही पूर्व मंत्री नारद राय की मजबूत दस्तक

-मिशन विधानसभा 2027
-छात्र राजनीति के बाद से ही पूर्व मंत्री ने शुरू की थी फेफना की सेवा
-फेफना क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए है जाना पड़ा था उन्हें जेल
-पार्टी के निर्देश पर ही बलिया नगर विधानसभा की करी पूर्व मंत्री ने सेवा

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद में यदि वैसे राजनेताओं की चर्चा होती है जो जनता से सीधे जुड़े हैं जनता के हित के सवाल पर मरने मारने तक पीछे नहीं रहते हैं ऐसे नेताओं में पूर्व मंत्री नारद राय का नाम सर्वोपरि आता है। दशकों से बलिया की राजनीति में अपनी मजबूत दस्तक देने वाले पूर्व मंत्री नारद राय (वरिष्ठ भाजपा नेता) फेफना विधानसभा क्षेत्र के जनता की सेवा में उतर गए हैं। मिशन 2027 में पार्टी का निर्देश मिला तो वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और फेफना जिस विकास से वंचित रह गया है उसे पूरा करेंगे और कराएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय की छात्र राजनीति जनपद के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ से प्रारंभ हुई। वे महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। पूर्व मंत्री नारद राय छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के अनन्य शिष्य हैं और लंबे समय तक उन्होंने समाजवादी पार्टी की राजनीति की। समाजवादी पार्टी के सिंबल पर वह बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी और प्रदेश सरकार में प्रभावी मंत्री भी रहे। पूर्व मंत्री नारद ने गत लोकसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष ग्रहण की और भाजपा की सेवा में जुट गए। पूर्व मंत्री नारद राय ने विधानसभा क्षेत्र फेफना को अपना क्षेत्र चुना और लोगों के सुख दुख में शामिल होने लगे‌ मिशन विधानसभा 2027 नजदीक है और पूर्व मंत्री नारद राय फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जनों (सभी लोगों) के दिल दिमाग में मजबूत दस्तक देने लगे हैं। लोगों के दिमाग में अब यही तैर रहा कि देखिए पार्टी का निर्णय क्या होता है। पूर्व मंत्री नारद राय का वैसे शुरुआती कार्यक्षेत्र बलिया नगर विधानसभा अवश्य रहा है पर उनका दिल शुरू से फेफना के लिए धड़कता रहा है। पूर्व मंत्री गौरी भैया के साथ उन्होंने शुरुआती दिनों में बाढ़ पीड़ितों की सेवा फेफना क्षेत्र से ही सीखी। पहली बार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रशासन से भिड़ जेल भी गए। पूर्व मंत्री नारद राय ने राजनीति में जनता और पार्टी के प्रति वफादार रहने का संकल्प लिया और आज भी उसपर कायम हैं।

वर्तमान में फेफना विधानसभा के लोगों के दिलों दिमाग में पूर्व मंत्री नारद राय की मजबूत दस्तक हो रही है। भाजपा पुराने मजबूत लोग उनको लेकर हसीन सपना सजाने लगे हैं। पूर्व मंत्री नारद राय भी जनता के हितों के सवाल पर पूरी तरह मैदान में आ गए हैं। फेफना विधानसभा की नगर पंचायत चितबड़ागांव में तो उनके शुभेच्छु बहुतेरे दिख रहे हैं। अब पब्लिक में बस यही चर्चा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री नारद राय को मिशन 2027 में भाजपा का सिंबल प्रदान किया तो विधानसभा में फेफना की मजबूत स्थिति होगी और फेफना की आवाज नारद राय बुलंद करेंगे।