अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर विधानसभा 361 में मिशन 2027 के लिए मनोयोग से जुटे सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां “मुन्ना”

-चर्चा राजनीति की
-होली ईद दीपावली बकरीद सभी त्योहारों पर शुभकामना होर्डिंग से रंग जाता पूरा क्षेत्र
-जनता जनार्दन की सेवा में जुटे रहते मनोयोग से, लोगों के दुःख सुख में होते हमेशा शरीक

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। सभी राजनीतिक दल मिशन 2027 की तैयारियों में जुट गए हैं। बलिया जनपद में नेताओं और राजनीतिक दलों का मिजाज अभी से चुनावी मोड में दिख रहा है। जनपद की नगर विधानसभा 361 में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खान “मुन्ना” का अंदाज पूरी तरह चुनावी दिख रहा है। बात होली की हो या दीपावली की, ईद की हो या बकरीद की शुभकामना होर्डिंग से पूरा क्षेत्र रंगा रह रहा है। सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खान “मुन्ना” लोगों के दिलों दिमाग में धीरे-धीरे अपनी जमीन बनाते जा रहे हैं। वह लोगों के सुख और दुख में शरीक हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी का झंडा मिशन 2027 में 361 नगर विधानसभा में लहराना उनका मिशन है।

मिशन 2027 में समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से जुटीं है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना बलिया जनपद की नगर विधानसभा 361 से अपना चुनावी दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। यह सीट वर्तमान में भाजपा के दयाशंकर सिंह के पास है जो प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं। सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना पूरे विधानसभा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में पूरी तरह सफल हैं। अकमल नईम खां मुन्ना काफी वरिष्ठ नेता हैं और सदैव से पार्टी और आमजन के लिए जुटे रहते हैं। होली हो, दीपावली हो, ईद हो या बकरीद पूरा विधानसभा क्षेत्र शुभकामना होर्डिंग से रंग जाता है। नगर की कोई चौराहा ऐसा नहीं है जहां अकमल नईम खां मुन्ना की होर्डिंग लोगों को नहीं दिखे। अकमल नईम खां मुन्ना लोगों के दुःख सुख में शामिल भी होते रहते हैं और पूरे मनोयोग से समाज की सेवा करते हैं। अब देखना है कि विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव उन्हें अवसर प्रदान करते हैं या उन्हें अभी और सेवा करनी है।