
-नहले पर दहला
-कहा धर्म की आड़ में राजनीति कर विधानसभा चुनाव लड़ने का देख रहे ख्वाब

शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद के नगर पंचायत सहतवार में चैनराम बाबा समाधि स्थल पर आयोजित महायज्ञ के दौरान सपा नेता द्वारा बीजेपी पर दिए गये बयान पर राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। भाजपा नेता अजय सिंह ने सपा नेता के बयान पर तीखा पलटवार किया है। कहा कि बाबा के यहां महायज्ञ 18 मई को कलश यात्रा के साथ शुरूआत हुआ और 26 मई को विशाल भण्डारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। सबकुछ सही चला लेकिन अंत में आते-आते धार्मिक स्थान को लोग राजनीति का अड्डा बना दिए, राजनीतिक बयानबाजी होने लगी। यह समझ से परे है।

भाजपा नेता अजय सिंह ने कहा यज्ञ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय आदि ने भी शिरकत किया, जिनका स्वागत हुआ। उनके जाने के बाद नीरज सिंह गुड्डू की बार-बार बाइट चल रही है कि हम लोगों को सनातन होने का सर्टिफिकेट भाजपा से नहीं लेना है। हमारी समझ में नहीं आ रहा है कि उक्त सम्मानित जनों का यह अपमान किया जा रहा है कि सम्मान किया जा रहा है। कहा कि हम लोग तो भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता हैं।

हम लोग सर्टिफिकेट देने की हैसियत में नहीं है। हमारी विधायक केतकी सिंह भी इस स्तर की नेता नहीं है कि वो किसी को सर्टिफिकेट दे सकें। कहा कि वे नौ दिन तक चिल्लाते रहे कि ये राजनीति का क्षेत्र नहीं है, हम धर्म कर्म में लगे हुए हैं। हम रात दिन मेहनत कर रहे हैं। हम धार्मिक आयोजन में लगे हुए हैं। और आप जिसको बुलाए हैं, वह जय समाजवाद का नारा लगा रहा है, क्या औचित्य है। कहा कि आप राजनीतिक मंच सजाईये और जोर-जोर से समाजवाद का नारा लगाईये आपको कौन रोक रहा है। कहा कि है धर्म की आड़ में राजनीति करने का प्रोपगांडा है। इस तरह से धर्म की आड़ में पूरी तरीके से राजनीति की जा रही है। विधानसभा चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे हैं और छोटी बात कर रहे हैं। यह कहीं से शोभा नहीं देता। इस मौके पर धर्मनाथ सिंह काका, भूलन प्रसाद गुप्ता, विद्या प्रसाद गुप्ता, शिव जी सिंह, भीम सिंह, नगेन्द्र पाण्डेय, बब्बन सिंह, तेज बहादुर सिंह, संजय सिंह, रंजन सिंह, सुनील निर्भय आदि मौजूद रहे।


