अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वृद्धाश्रम गड़वार में मनाई गई पं. राजीव उपाध्याय की धर्मपत्नी की प्रथम पुण्यतिथि

-श्रद्धांजलि कार्यक्रम
-वृद्धाश्रम में प्रवास करने वाले वृद्ध जनों को दिया गया वस्त्र और उपहार
-भाजपा नेत्री स्मृति सिंह, कांग्रेस नेता सचिदानंद तिवारी आदि रहे मौजूद

शशिकांत ओझा

बलिया : वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक अंदाज में मनाया गया। वृद्धाश्रम में प्रवास करने वाले सभी वृद्ध जनों को वस्त्र और उपहार प्रदान किया गया। सभी को बहुत बेहतरीन अल्पाहार ग्रहण कराया गया।

वृद्धाश्रम में प्रवास कर रहे वृद्ध जनों को पं राजीव उपाध्याय ने यह एहसास कराने का प्रयास किया कि आप यहां वृद्धाश्रम में प्रवास जरुर कर रहे हैं पर अपने को कभी अकेला महसूस मत करिएगा। मैं सदैव आप लोगों के साथ हूं। पं. राजीव उपाध्याय को पाकर वृद्धाश्रम के सभी प्रवासियों ने बड़ी सुखद अनुभूति की। सभी के चेहरे पर कुछ मुस्कान भी दिखी। सभी ने पं राजीव उपाध्याय को आशीर्वाद दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम यादव, भाजपा नेत्री पूर्व प्रधान स्मृति सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय बबुआ जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिदानंद तिवारी आदि ने संबोधित किया। पं राजीव उपाध्याय जी भावुकता वश बोल नहीं पाए। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पं राजीव उपाध्याय के पुत्र हर्ष उपाध्याय, दिप्ती सिंह, शंकर यादव, धनजी पांडेय, संपूर्णानंद तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी और संचालन भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अजीत कुमार ने सभी के आभार जताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ढबढबाई पं राजीव उपाध्याय की आंखें

गड़वार वृद्धाश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जब वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय अपनी धर्मपत्नी को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब उनकी आंखें ढबढबा गई। कार्यक्रम में आधा दर्जन वक्ताओं ने अपनी बात भी रखी पर वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय बोल नहीं पाए। पूरे कार्यक्रम में उनकी आंखों से आंसू निकलते ही रहे।