अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पं. बंगाल सरकार के नगर विकास मंत्री उमेश राय से मिले पूर्व मंत्री नारद राय

-शिष्टाचार मुलाकात
-पौ. बंगाल सरकार के मंत्री ने पूर्व मंत्री नारद राय का किया अभिवादन

शशिकांत ओझा

बलिया : अपने कोलकाता भ्रमण के दौरान विधानसभा क्षेत्र फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने मंगलवार शाम पं. बंगाल सरकार के नगर विकास मंत्री उमेश राय से शिष्टाचार मुलाकात की। पं। बंगाल सरकार के मंत्री ने पूर्व मंत्री नारद का स्वागत अभिनन्दन अभिवादन किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने पं. बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के लिए बड़ी मेहनत कर चुनाव प्रचार किया था। चुनाव में उमेश राय को सफलता मिली और वे पं. बंगाल सरकार में संसदीय कार्य, नगर विकास मंत्री भी बने। कोलकाता भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने मंत्री उमेश राय से मिल उन्हें शुभकामनाएं दी। बंगाल सरकार के मंत्री ने पूर्व मंत्री नारद राय का स्वागत अभिनन्दन अभिवादन किया और कहा कि नारद राय जी हमारे बड़े भाई हैं और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और समृद्ध प्रांत के नगर विकास मंत्री रहे हैं। इनसे आशीर्वाद और अनुभव लेकर पं.बंगाल के शहरी क्षेत्रों को चमकाने का कार्य करुंगा। पूर्व मंत्री नारद राय के साथ बलिया के वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय बबुआ जी और रोशन जायसवाल भी साथ रहे।