अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा फेफना के जन जन तक पहुंचाई गई केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

-विशाल जन चौपाल
-श्री दुग्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर चौरा में उमड़ा जन सैलाब
-पूर्व सांसद भरत सिंह और एमएलसी बिच्छेलाल ने बताई सरकार की उपलब्धियां -पूर्व मंत्री राजधारी सिंह और सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने भी किया संबोधित
-वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने किया जन-मानस का स्वागत अभिवादन

शशिकांत ओझा 

बलिया : विधानसभा क्षेत्र फेफना के ग्राम पंचायत चौरा में शनिवार को विशाल जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जन चौपाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जन चौपाल में मिशन विधानसभा 2027 का बलिया में शंखनाद भी हुआ। जन चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सांसद भरत सिंह, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने बतौर अतिथि सहभाग किया। पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी का अभिवादन किया। आयोजक ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा मेरा तो पंचगांवा से आत्मीय लगाव है। जब मैं लोकसभा का उम्मीदवार बनकर आया तो आपने जो सम्मान और समर्थन दिया उसका सदैव आभारी रहेगा। मोदी और योगी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं उसको गिनाने में बहुत समय लगेगा। मोदी जी ने दुनिया में भारत का डंका बजाया है। हिन्दुस्तान में सभी आस्था के केंद्रों को प्रधानमंत्री ने सजाया। देश की अर्थव्यवस्था आगे बढी है। आने वाले दिनों में भी भाजपा ही प्रचंड बहुमत से सत्ता में रहेगी। कहा भाजपा एनडीए में टिकट मांगने से नहीं मिलता। नारद राय अपने और नारद राय ने आपको अपनाया है नारद राय आपका नेतृत्व करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि अतिथि एमएलसी बिच्छेलाल राजभर ने बलिया की धरती को प्रणाम किया। नारद राय का विशेष अभिवादन किया इसलिए कि मैं मऊ का हूं और मऊ में उनकी ससुराल है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं को चलाकर समाज के निम्न वर्ग को उपर उठाया है। समाज के सबसे निम्न वर्ग को आवास, बिजली और शिक्षा का इंतजाम किया। कोई भूख से नहीं मरे इसके लिए सबको नियमित राशन सरकार ने दिया। श्री राजभर ने अटल आवासीय विद्यालय, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, शौचालय योजना, विधवा विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, विवेकाधीन चिकित्सा कोष, की चर्चा की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा जब हम पहले वोट के लिए जाते थे तो 2014 से पहले गरीब पूछते थे क्या लाए हो तो हम निरूत्तर हो जाते थे, आज हम गरीबों के बीच भी सम्मान से खड़े होते हैं। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, दुनिया की कंपनियां निवेश कर रही हैं। अपराधियों का सिलसिला खत्म है लोग भयमुक्त हैं। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने नारद राय के सम्मान में भी बहुत कुछ बताया। कहा बड़े भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी योगी मिले हैं। विशिष्ट अतिथि सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा पंचगांवा की मिट्टी जिसका सम्मान करती है उसी का परचम राजनीति में रहता है। पंचगांवा की मिट्टी सबका सम्मान नहीं करती। कहा ओमप्रकाश राजभर जी जिसकी सभा करते हैं वही विधायक बनता है। 2027 की पहली सभा ओमप्रकाश राजभर जी ने नारद राय के लिए रतसड़ में किया। सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नारद राय ने कहा सपा का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो हैं, पर पार्टी मंडल स्तर की होने जा रही है। नारद राय ने कहा मेरी राजनीति की शुरुआत ही फेफना विधानसभा से हुआ वह बाढ़ के लिए राहत आंदोलन के सवाल पर जेल गया। नारद राय ने विकासखंड सोहांव की कई समस्या के समाधान की बात कही। नारद राय ने कहा राजनीति और रोजगार एक साथ नहीं हो सकता। चितबड़ागांव तहसील का प्रस्ताव शासन को गया। कहा पार्टी का हुक्म मानूंगा। पार्टी से मैं हूं हमसे पार्टी नहीं। कहा कुछ लोग समझते हैं पार्टी हमसे हैं उनका नाश होगा। कार्यक्रम को शंकर राय, चंदन पाठक, प्रशांत उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अनिल सिंह ने संबोधित किया। विशाल जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा फेफना सुभासपा अध्यक्ष सर्वदेव राजभर “भुलन” और संचालन दीपक सिंह ग्राम प्रधान नसीरपुर कलां ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान दौलतपुर अनिल सिंह ने सभी का आभार जताया। विशाल जन चौपाल में क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख सतीश चौधरी नागा, राघवेन्द्र तिवारी चितबड़ागांव, मार्कंडेय सिंह प्रधान मिठवार, पूर्व प्रधान चौरा राजेश सिंह, शंकर राय, प्रधान भीम चौधरी, अमरनाथ राय, मनोज राय प्रधान, अभय नारायण सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अनिल राय लक्ष्मणपुर आदि मौजूद रहे।