
-नवरात्रि में आस्था और भक्ति के रंग में रंगे पूर्व मंत्री, सैकड़ों सहयोगियों संग विभिन्न देवी मंदिरों में किया दर्शन-पूजन
-विधानसभा फेफना समेत जनपद के शुभेच्छुओं के कल्याण की मांगी मन्नत, उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की भी की प्रार्थना

शशिकांत ओझा
बलिया : शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने जनपद के विभिन्न प्रसिद्ध देवी मंदिरों और सिद्धपीठों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं अर्चन किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों सहयोगी और समर्थक मौजूद रहे। देवी मंदिरों में मत्था टेककर पूर्व मंत्री ने मां भगवती से विधानसभा क्षेत्र फेफना सहित पूरे जनपद के लोगों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की प्रार्थना भी की।




नवरात्रि के पावन अवसर पर नारद राय ने मां भगवती के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए विभिन्न सिद्धपीठों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां कपिलेश्वरी भवानी, मां मंगला भवानी, मां कष्टहरणी भवानी, मां ब्राह्मणी देवी और मां शांभवी भवानी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन किया। प्रत्येक मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं जनपद की उन्नति, जनकल्याण और सर्वसमाज के मंगल की कामना की।




इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा। नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था के बीच नारद राय ने मां के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र फेफना के साथ ही जनपद के सभी शुभेच्छुजनों के कल्याण और खुशहाली की कामना की।

राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले पूर्व मंत्री का यह धार्मिक भ्रमण नवरात्रि के प्रति उनकी आस्था और जनसामान्य के मंगल की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती से प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता और भाजपा की सरकार के पुनः गठन की भी कामना की।

इनकी रही मौजूदगी
पूर्व मंत्री नारद राय के साथ पूर्व प्रमुख सतीश चौधरी नागा, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, विनोद राय मंझरिया अंजोरपुर, कमलेश सिंह गंगहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिनारायण राय, अमरनाथ राय नरही, अभय नारायण सिंह, वर्मा सिंह, अनिल राय, राजेश राय, धीरेन्द्र तिवारी, पिंकू राय, सर्वानंद राय, बृजेश राय, गुड्डू सिंह, गुड्डू तिवारी, राजेश गुप्ता, शिव गोविंद नरही, सुनील सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य सहयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे।


