बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एम. कॉम, एम.एससी, कृषि, बी.एससी कृषि में प्रथम चरण की काउंसिलिंग से वंचित रह गए विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में काउंसिलिंग का मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग/ च्वायस फिलिंग की तिथि 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तय की गई है। 13 अक्टूबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसके आधार पर विद्यार्थी 18 अक्टूबर तक आवंटित संस्थाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा बीपीएड, एलएलबी, बीएलएड, बीसीए,एमएड जैसे उन पाठ्यक्रमों में भी उक्त तिथियों में काउंसिलिंग का अवसर दिया जा रहा है । जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई है। संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि द्वारा आवंटित संस्थाओं में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच उपस्थित होकर प्रवेश करा सकते हैं।
Related Articles
अंबिका चौधरी के सौजन्य से नेताजी की जयंती अवसर पर विराट कवि सम्मेलन
-गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजन -समाजवादी पार्टी के गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी रहे मुख्य अतिथि शशिकांत ओझा बलिया : गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के क्रम में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रख्यात कवियों ने काव्य पाठ कर समां […]
कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शशिकांत ओझा बलिया : पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस को सफलता एक सफलता मिली। पुलिस ने दुष्कर्म मामले के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर ट्यूशन के दौरान बच्चियों और उनके परिजनों का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर धमकाने और […]
पटना को हरा स्टेडियम ने जीता वालीबाल खिताब
-वालीबाल दिवस पर प्रतियोगिता -समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह रहे मुख्य अतिथि बलिया : आजादी के अमृत महोत्सव व ‘वाॅलीबाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित जिला वालीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला स्टेडियम ने अपने नाम किया। मेजर (डॉ) एनडी शर्मा की स्मृति में वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम बलिया में […]

