
-हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति
-शाम पांच बजे से ही पूर्व मंत्री के चंद्रशेखर नगर आवास पर उमड़ने लगे श्रद्धालु शुभेच्छु
-पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी उपस्थित जनों का किया अभिवादन, ग्रहण कराया प्रसाद

शशिकांत ओझा
बलिया : विधानसभा क्षेत्र फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय के चंद्रशेखर नगर आवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिनाम संकीर्तन “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।” का आयोजन हुआ। पुरुषोत्तम मास (अधिमास) के कारण और भव्य हुआ। सोमवार को हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति और भव्य सहभोज प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। विधानसभा फेफना सहित जनपद भर से आए हजारों श्रद्धालु शुभेच्छु जनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी आगंतुकों का अभिवादन किया और सभी को प्रसाद ग्रहण कराया।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय के चंद्रशेखर नगर आवास पर रविवार को पूरे विधि-विधान से हरिनाम संकीर्तन हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की शुरुआत हुई। सनातनी परंपरा के मुताबिक लगातार 24 घंटे (अखंड कीर्तन) चला। सोमवार को पूर्णाहुति हुई, विधिवत हवन हुआ। हवन के बाद प्रसाद वितरण सहभोज का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शाम पांच बजे से ही पूर्व मंत्री नारद राय के यहां शुभेच्छु जनों के आगमन का क्रम प्रारंभ हो गया जो रात्रि दस बजे तक अनवरत चलता रहा। पूर्व मंत्री नारद राय मुख्य द्वार पर खड़े होकर सबकी आगवानी करते रहे। टीम नारद राय भी लोगों की आगवानी और प्रसाद ग्रहण कराने में मनोयोग से जुटीं रही। प्रसाद वितरण सहभोज कार्यक्रम में चंद्रशेखर नगर के लोग, विधानसभा फेफना व जनपद भर से लोग पहुंचे। दिग्गज भाजपा जनों का भी आगमन हुआ। पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, नगर भाजपा अध्यक्ष सोनी तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि श्याम जी, पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक, पूर्व प्रधान सुधीर मिश्रा, भाजपा मंत्री जितेंद्र राय, अरुण सिंह बंटू, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कप्तान उपाध्याय, डा. पीके सिंह, मुन्ना बहादुर, विजेंद्र राय, शशिकला तिवारी, अजय उपाध्याय बबुआ जी, कमलेश सिंह सहित सैकड़ों जनों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रसाद ग्रहण किया।



