अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया में तीनों नदियां उफान पर, गंगा घाघरा ने पार किया खतरा बिंदु

-प्राकृतिक संकट
-तटवर्ती पीड़ितों की बढ़ी चिंता, सकते में पड़ा जीवन

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद बलिया में गंगा, घाघरा (सरयू) और टोंस तीनों नदियां लगातार बढ़ाव पर हैं। घाघरा की बेताब लहरों ने जहां बुधवार को ही खतरा का लाल निशान छू दिया वहीं गंगा नदी का जलस्तर भी बलिया में खतरा बिन्दु छूने को आतुर दिख रहा है। टोंस नदी में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। तीनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे हुए है।

गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे बक्सर में 58.72 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि यहां खतरा विन्दु 60.320 मीटर है। गायघाट में गंगा नदी जलस्तर 57.84 मीटर दर्ज किया गया यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है, गंगा नदी यहां खतरा बिंदु को टच कर गई है। डीएसपी हेड (तुर्तीपार) व मांझी गेज पर घाघरा नदी लाल निशान से ऊपर बह रही है। डीएसपी हेड (तुर्तीपार) पर सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 64.39 मीटर रिकार्ड हुआ, जबकि खतरा विन्दु 64.01 मीटर है। वहीं, चांदपुर गेज पर सुबह 8 बजे नदी 58.36 मीटर पर बह रही थी, जबकि खतरा विन्दु 58 मीटर ही है। इसके अलावा टोंस नदी में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। टोंस नदी का जलस्तर पिपराघाट गेज पर गुरुवार की सुबह 58.60 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां लाल निशान 60 मीटर है।