अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा फेफना के चौरा में 22 अगस्त को भाजपा का विशाल जन चौपाल

-चौरा जन चौपाल
-केंद्र के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियां जनता के बीच रखेगी भाजपा,
पूर्व सांसद भरत सिंह होंगे मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह विशिष्ट अतिथि
-विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय करेंगे सबकी आगवानी

शशिकांत ओझा

बलिया : केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा विधानसभा फेफना की ओर से 22 अगस्त, शनिवार को ग्राम पंचायत चौरा में विशाल जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच साझा की जाएगी।

जन चौपाल में पूर्व सांसद भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय की विशेष मौजूदगी रहेगी। वह कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों एवं क्षेत्रीय लोगों का स्वागत करेंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार जन चौपाल का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहित में संचालित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आमजन को उनसे मिल रहे लाभ की जानकारी देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री नारद राय ने बताया कि चौरा में आयोजित होने वाली जन चौपाल के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।