अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

महर्षि भृगु की धरा पर शुक्रवार को पर्यावरण के प्रति उमड़ा गजब का प्रेम

-विश्व पर्यावरण दिवस
-शासन के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जगह जगह हुआ पौधरोपण
-शासन ने बलिया के लिए निर्धारित किया है 6.16 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

शशिकांत ओझा

बलिया : विश्व पर्यावरण के दिन शुक्रवार को महर्षि भृगु की धरा बलिया में गजब का पर्यावरण प्रेम उमड़ा हुआ दिखाई दिया। साहब से लगायत सरकार ने (अधिकारी और नेता) जगह जगह पर पौधारोपण किया। हालांकि यह प्रेम शासन के निर्देश के क्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के कारण भी दिखा। बलिया जनपद में इस बार शासन ने 6.16 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन कलेक्ट्रेट, वन विहार, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, कोषागार, मंजू आईटीआई चितबड़ागांव सहित दर्जन भर स्थानों पर पौधरोपण हुआ। जनपद वासियों ने पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर कर सहभाग किया।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में कदम का पौधा लगाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा तथा उपस्थित पत्रकारों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिक्षाविदों, साहित्यकारों ने किया पौधारोपण

जनपद के शिक्षाविदों, साहित्यकारों ने शहर के कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में एक वृक्ष मां के नाम के अंतर्गत छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया। इस दौरान ब्रिजनाथ मिश्रा, प्रो. मंजीत सिंह, डॉ नवचंद्र तिवारी, विवेक सिंह, डॉ फतेहचंद बेचैन, सुशीला पाल, प्रिया सिंह आदि उपस्थित रहे।

वन बिहार में हुआ पौधरोपण

वन बिहार, जीराबस्ती में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, प्रभागीय निदेशक पृथ्वीराज सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंजू मेमोरियल आईटीआई चितबड़ागांव में पौधरोपण

मंजू मेमोरियल आईटीआई परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा फेफना वन रेंज के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृत्व सम्मान का संदेश दिया।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण में मौलश्री, गुलमोहर, हरसिंगार, बरगद, पीपल, आम, पाकड़, नीम इत्यादि पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण में कुलपति, कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वित्त अधिकारी और अध्यापकों ने पौधरोपण किया।

बीएसए कार्यालय में हुआ पौधरोपण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधों के रोपड़ का कार्य किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों संग पौधरोपण किया।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया व रेवती केंद्र पर पौधरोपण

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैरिया और रेवती सेवा केंद्र पर पौधारोपण किया गया। बैरिया विधायक जेपी अंचल, सेवा केन्द्र प्रभारी पुष्पा दीदी सहित सभी ने पौधरोपण किया। रेवती केंद्र पर भी सेवा केन्द्र प्रभारी समता दीदी सहित सभी ने पौधरोपण किया।

विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान ने किया पौधरोपण

विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान द्वारा कलेक्ट्रेट ट्रेजरी परिसर स्थित आनंद उपवन एवं रामचंद्र वाटिका में वृक्षारोपण किया। आम, अमरूद एवं विभिन्न प्रकार के पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे, अर्चना द्विवेदी, संध्या पांडेय, कविता सिंह, नीलिमा सिंह, डॉ. रीना पांडेय, सुनीता तिवारी, कृष्णा मिश्रा, नम्रता सिंह, रेनू सिंह, नीति बरनवाल, रतना सिंह, वीणा सिंह एवं संगीता पाठक आदि ने पौधरोपण किया।

बालकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण

बालकेश्वर नाथ मंदिर परिसर रेवती में कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. शशिकांत तिवारी, महेश तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, कृष्ण प्रताप तिवारी, यामी निरंजन, ओमप्रकाश तिवारी, बेद प्रकाश, संतोष तिवारी, रामप्रताप तिवारी, प्रेम प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधरोपण किया।