अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया में खुला पुरुषों के लग्जरी परिधानों का नया ठिकाना ‘द स्वयंवर’

-भव्य उद्घाटन
-नगर के टाउन हाल रोड कासिम बाजार के खुला यह भव्य शो रूम

शशिकांत ओझा

बलिया : पुरुषों के फैशन और पारंपरिक परिधानों की दुनिया में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके मशहूर पैन-इंडिया ब्रांड ‘द स्वयंवर’ के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का बलिया में भव्य शुभारंभ हुआ। टाउन हॉल रोड, कासिम बाजार (फर्स्ट क्राई के पास) स्थित इस आलीशान शोरूम का उद्घाटन बेहद उत्साह और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।


पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस प्रतिष्ठित ब्रांड का यह 92वाँ शोरूम है, जबकि बलिया में इसका पहला आउटलेट है। शोरूम की ओनर पूनम कृष्णा सेठ ने बताया कि बलिया और आसपास के जिलों के लोगों को अब पुरुषों के प्रीमियम एथनिक वियर और शानदार फॉर्मल वियर की विस्तृत रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। शादी-विवाह, त्योहार और विशेष आयोजनों को ध्यान में रखते हुए इस शोरूम को खास रूप से डिजाइन किया गया है।
उद्घाटन समारोह में बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह, गुड्डू सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, समाजसेवी राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह माण्डलू, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह पप्पू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और पूनम कृष्णा सेठ व उनकी टीम को बलिया में इतने भव्य और आधुनिक मेंस वियर शोरूम की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कंपनी की ओर से श्रीकांत झुनझुनावाला, विपिन गुप्ता, आवेश गौतम, संजय गुप्ता, विक्की जायसवाल और अनिल पटवा मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला। वहीं ओनर पूनम कृष्णा सेठ के साथ कृष्णा सेठ एवं किशन प्रताप सिंह (राहुल) ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।