
-राष्ट्रीय आय छत्रवृत्ति परीक्षा
-विकास खंड दुबहड़ के पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक हैं पीहू
-राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा योजना में बेहतर सेवा के लिए सूबे के 31 संग सम्मानित
-बलिया जनपद में राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा की नोडल शिक्षक हैं पीहू उपाध्याय

शशिकांत ओझा
बलिया : बेसिक शिक्षा विभाग की अति महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर सेवा के लिए प्रदेश के 32 लोगों को राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया। सम्मान पाने में वालों में बलिया के पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक प्रतिमा उपाध्याय पीहू भी थी। पीहू उपाध्याय ने यह सम्मान पाकर जनपद को एक बार और सम्मानित किया है।

राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा योजना में विशेष योगदान के लिए प्रदेश से 32 लोगों को लखनऊ में सम्मानित किया गया। जिसमें प्राचार्य, प्रवक्ता, खंड शिक्षा अधिकारी एवं एचसीएल फाउंडेशन के कोर्डिनेटर रहे। इसी सूची में बलिया से पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू को सम्मिलित किया गया। पीहू उपाध्याय ने जनपद में बतौर नोडल शिक्षक बहुत श्रम किया और बेहतर परिणाम दिया।





