Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधायक केतकी सिंह से मिल रसड़ा चीनी मिल का मामला उठाया राम इकबाल सिंह ने

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : बंद चीनी मिल रसड़ा को पुनः चालू कराने के मिशन में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह पूरे मनोयोग से इन दिनों जुटे हैं। शनिवार को पूर्व विधायक ने विधायक बांसडीह केतकी सिंह के आवास मैरीटार पहुंच उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

 


विधायक केतकी सिंह को पत्र देकर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने रसड़ा की बंद चीनी मिल को चालू कराने की मांग किया। पूर्व विधायक ने पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र तथा पूर्व मंत्री राजधारी सिंह को भी पत्र देकर चीनी मिल चालू कराने के लिए पहल करने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक ने केतकी सिंह से कहा कि वह अपने स्तर से प्रदेश सरकार में पहल कर चीनी मिल को चालू कराने का प्रयास करें। चीनी मिल वर्ष 2013 से ही बंद हैं। कहा कि चीनी मिल चालू हो जाने से जनपद में विकास का नया आयाम स्थापित होगा। किसानों को भरपूर लाभ मिलने के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। चीनी मिल में ही एथेनाल का प्लांट स्थापित हो जाये तो चीनी मिल कभी भी घाटा में नही रहेगा। इस दौरान गीता शरन सिंह, विनोद सिंह आदि पूर्व विधायक के साथ रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking