
-ग्रामीणों संग कदमताल
-पोस्ता यदि टूटा तो मंगला भवानी मंदिर, डाक-बंगला और एनएच होगा समाप्त
-कोटवा नारायणपुर में लट्ठूडीह तक का करैल क्षेत्र की खेती भी होगी तबाह
-चार गांवों के लाखों लोगों को सुरक्षित रखता है पुरखों का बनाया पोस्ता
-पूर्व मंत्री स्व गौरी भईया का 1980 में कराया बोल्डर पिचिंग कार्य हो रहा क्षतिग्रस्त

शशिकांत ओझा
बलिया : कोटवा नारायणपुर गांव को गंगा के बाढ़ से बचाने के लिए ग्रामीणों ने सदियों पहले पोस्ता का निर्माण किया था। पोस्ता को बचाने की नियति से पूर्व मंत्री गौरी भईया ने 1980 में लगभग चार किमी लंबा बोल्डर पिचिंग कार्य कराया। बोल्डर पिचिंग कार्य इन दिनों क्षतिग्रस्त हो गया है। कटान की संभावना बढ़ गई है तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है। ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए पूर्व मंत्री नारद राय ने जिलाधिकारी पहुंच जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी को सकारात्मक आश्वासन दिया।






पूर्व मंत्री स्व गौरी भईया के बनाए बोल्डर पिचिंग नारायनपुर में गंगा तट पर पुरखों द्वारा बनाए गए पोस्ता को बचाने के लिए पूर्व मंत्री स्व गौरी भईया ने ठोकर बनवाया। पूर्व मंत्री स्व गौरी भईया की ठोकर को विभाग और जनप्रतिनिधियों ने कभी नहीं देखा। कारण अब ठोकर क्षतिग्रस्त हो रही है। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ पूर्व मंत्री नारद राय कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से वार्ता किया और समस्या संबंधी ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया और अधिशासी अभियंता बाढ़ संजय मिश्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख शारदानन्द राय उर्फ लूटुर राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर राय, प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष राय सीपू, अमरनाथ राय, मनोज राय प्रधान बघौना, वीरेन्द्र राय करनई, विनोद राय, भाजपा नेता अंजनी कुमार उपाध्याय, जनार्दन पाण्डेय, करुणानिधि पाण्डेय, विंध्याचल राय, शारदानंद राय, सुरेश राय, रामकृष्ण राय, नन्हे राय, नन्द जी राय, त्रियोगी राय, मदन जी राय, नन्हे राय, वशिष्ठ राय, शांतनु राय, रोहिणी रमण राय, रमाकांत राय, हरिहर राय, ओमकार राय, पवन मिश्रा, धीरेन्द्र राय, प्रदीप राय, अनिल राय, त्रिपुरारी रस्तोगी, सच्चिदानंद राय, गोपाल सिंह, विजयशंकर गिरी, अवनीश राय सहित सैकड़ों क्षेत्रीय गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। पूर्व मन्त्री नारद राय एवं समस्या से प्रभावित लोगों ने जिलाधिकारी द्वारा दिए गए सार्थक आश्वासन हेतु जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अधिशासी अभियंता बाढ़ के आवास पर जाकर मिले पूर्व मंत्री नारद राय
कोटवा नारायणपुर के ग्रामीणों संग जिलाधिकारी से मिलने के बाद पूर्व मंत्री नारद राय ग्रामीणों संग अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा के सरकारी आवास पर पहुंचे और उन्हें कोटवा नारायणपुर की स्थिति से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने सभी को आश्वस्त किया कि गुरुवार को विभागीय टीम जाएगी और स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

