अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कृषि विभाग ने किया बीज वितरण की प्रक्रिया में अब बदलाव

-पहले आओ पहले पाओ का सिस्टम समाप्त अब ई लाटरी विधि से होगा वितरण

शशिकांत ओझा

बलिया : कृषि विभाग ने अब अपने बीज वितरण प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले से चल रहे सिस्टम “पहले आओ पहले पाओ” को समाप्त कर अब बीज वितरण में ई लाटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त पंजीकृत किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बीज वितरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब बीजों का वितरण “पहले आओ-पहले पाओ” के स्थान पर ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। बताया इसके लिए बुकिंग प्रारंभ है और 10 मई तक यह जारी रहेगा। बताया केवल विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही अपनी आवश्यकतानुसार बीज (प्रमाणित एवं संकर) की बुकिंग कर सकते हैं। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त बुकिंग के उपरान्त, बीज प्राप्त करने वाले किसानों का चयन निष्पक्ष रूप से ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह व्यवस्था सामान्य बीज वितरण और मिनीकिट बीज वितरण, दोनों ही योजनाओं पर लागू होगी। बताया किसान भाई विभाग के पोर्टल पर जाकर स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी पसंद के बीज की ऑनलाइन बुकिंग सुनिश्चित करें। 10 मई के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जनपद के संबंधित उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी या विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं ।