अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधायक केतकी सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाकर एक बार फिर पब्लिक चर्चा में

-जनमानस में चर्चा
-पिछले दिनों अपनी ननद की शादी में पति संग डांस कर खूब बटोरीं थीं चर्चा

शशिकांत ओझा

बलिया : विधानसभा बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह सदैव पब्लिक चर्चा में बनी रहती हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्कूटी चलाकर विधायक केतकी सिंह ने एक बार पब्लिक के बीच चर्चा में रहीं। विधायक अभी पिछले महीने अपनी ननद की शादी में अपने पति के साथ डांस कर भी खूब पब्लिक चर्चा का हिस्सा बनीं थीं ‌

विधायक केतकी सिंह सदैव पब्लिक चर्चा में रहती हैं। बलिया मेडिकल कालेज निर्माण की घोषणा के समय अपने बयान को लेकर विधायक ने चर्चा बटोरा था। विधानसभा में भोजपुरी भाषा की स्वीकारोक्ति के समय सबसे पहले भोजपुरी में अपनी बात रखकर भी खूब पब्लिक चर्चा में रहीं थीं। रायपुर में आयोजित अपनी ननद की शादी में मेंहदी या हल्दी में उनका एक डांस वायरल हुआ था। भोजपुरी गाना “तु त मरद नहीं माथा के दरद स्व राजा जी” पर अपने पति के संग नृत्य किया था। इस पर भी वह खूब पब्लिक चर्चा में थीं। शनिवार को बलिया मुख्यालय पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाकर भी विधायक केतकी सिंह ने खूब पब्लिक चर्चा बटोरी। विधायक केतकी सिंह ने प्रधानमंत्री के डीज़ल पेट्रोल बचाने के आह्वान पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाया था। विधायक रेलवे स्टेशन से घर और घर से विकास भवन मीटिंग के लिए जाने हेतु स्कूटी का प्रयोग किया। विधायक ने इस बार भी खूब पब्लिक चर्चा बटोरा।