
-विधानसभा क्षेत्र बैरिया
-पहले दबंग और मजबूत प्रवृत्ति के जनप्रतिनिधि ही बनते थे विधायक
-बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भरत सिंह ने तोड़ा था बैरिया में दबंगई का मिथक

शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद की विधानसभा बैरिया (पूर्व में द्वाबा) शुरुआती दिनों में दबंग और मजबूत प्रवृत्ति के जनप्रतिनिधियों की धरा हुआ करती थी। बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे भरत सिंह ने द्वाबा (अब बैरिया) के दबंगई मिथक को थोड़ा। भरत सिंह प्रदेश सरकार के मंत्री भी रहे और बलिया संसदीय क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व भी किया। पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह भी बैरिया में एक कीर्तिमान स्थापित करना चाहती हैं। मिशन विधानसभा 2027 में यदि भाजपा ने विजयालक्ष्मी सिंह को सेवा का मौका दिया तो वह भी विधायक बनकर आधी आबादी का कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजयालक्ष्मी सिंह पिछले कई वर्षों से बैरिया विधानसभा क्षेत्र में क्रियाशील हैं। इससे पहले उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश की सेवा की है। विजयादशमी सिंह बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सदैव चिंतित रहती हैं। उनकी मंशा है कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र को उत्तर प्रदेश की माडल विधानसभा बनाना है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समृद्ध करना विजयालक्ष्मी सिंह का लक्ष्य है। जिस तरह भरत सिंह ने बतौर विधायक, बतौर मंत्री, बतौर सांसद द्वाबा (अब बैरिया) को एक स्वरूप दिया उसी राह पर चल विजयादशमी सिंह भी बैरिया विधानसभा क्षेत्र को आदर्श और माडल विधानसभा बनाएंगी। देखना रोचक होगा कि क्या भाजपा विजयालक्ष्मी सिंह को बैरिया विधानसभा में नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका देगी।



