
-जन सेवा सर्वोपरि
-सरायकोटा गांव पहुंच गायब बच्चे के परिजनों से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय

शशिकांत ओझा
नरही (बलिया) : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरायकोटा से पिछले गुरुवार को गायब हुए बच्चे के घर रविवार के दिन पहुंच कर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता नारद राय ने परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली और प्रशासन से बात कर पूरी मदद करने को कहा। आश्वासन दिया कि आप परेशान ना हो आपका बेटा जल्द वापस आएगा।


बता दें कि बच्चे के गायब होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पायी है। परिजन थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक तक लगातार गुहार लगा रहे हैं। बच्चे के न मिलने से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। सरायकोटा निवासी विनय प्रजापति पुत्र कृपाशंकर प्रजापति (17 वर्ष) 25 जून की शाम को बगल में स्थित चक्की पर गेंहू पीसाने के लिए देने गया था और वापस घर नहीं आया। अंधेरा होने के बाद घर वाले खोजबीन शुरू किए, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर अगले दिन सुबह कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर लिखित सूचना दिया। इसके बाद नरही थाना एवं पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में पत्रक दिया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक लड़के का कोई सुराग.पुलिस के हाथ नहीं लगा है। परिजनों ने बताया कि मिल पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस मिल पर सीसीटीवी कैमरा चेक करने गई तो मिल संचालक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा खराब है। परिजनों का संदेह है कि मिल से ही लड़के को गायब किया गया है।
रिपोर्टर ओमप्रकाश राय, नरही का सहयोग




