अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कमरतोड़ मंहगाई, बिजली संकट, पेपर लीक मामले पर सपा का विशाल प्रदर्शन

-कलेक्ट्रेट में गरजे सफाई
-जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन
-सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना की टीम ने दिखाया दम

शशिकांत ओझा

बलिया : कमरतोड़ महंगाई, पेपर लीक, बिजली संकट एवं बिजली बिल बढ़ोतरी, महंगे सिलेंडर, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत, किसानों के खाद की किल्लत, फर्जी एनकाउंटर, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, पीडीए के ऊपर और खासकर मुस्लिम के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में विशाल विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित विशाल प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना की टीम ने भी दमदारी दिखाई।


राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जो वर्तमान समय में भाजपा सरकार के गलत नितियों से बेतहाशा महगाई बढ़ती जा रही है जैसे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली आदि भ्रष्टाचार बढ़ा है महिलाओ के साथ आयेदिन बलात्कार, लूट, छिनैती आदि घटनाएं हो रही है। जिसके खिलाफ सपा के नेता कार्यकर्ता पदाधिकारीगण आदि ने संवैधानिक तरीके से विशाल प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को दिया गया। साथ ही साथ संदेश दिया गया कि जैसै 2024 में उप्र भाजपा को हराए वैसै ही 2027 में भाजपा को उखाड़ फेक कर समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर नौजवान, किसान, महिलाओ आमजनों के हित में कार्य किया जायेगा। उपस्थिति मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव, प्रदेश सचिव नगर विधानसभा के वरिष्ठ नेता अकमल नईम खां मुन्ना, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह, संजय उपाध्याय, रामजी साथी, शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अरविंद गिरि, बीरबल राम, रामेश्वर पासवान, रवींद्रनाथ यादव, शेख अमानुल्लाह, संतोष कुमार, राजन कन्नौजिया, राजेश गोंड, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, नित्या सैनी, सुशील पाण्डेय कान्ह जी, अनिल राय, नीरज सिंह गुड्डू आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे तथा सरकार के खिलाफ नारा भी लगाए।