अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया में ‘द 7 हैवेन’ के नए शोरूम का शुभारंभ

-बलिया में खुला प्रतिष्ठान
-वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शशिकांत ओझा

बलिया : शहरवासियों के लिए स्वाद और गुणवत्ता का नया ठिकाना बनकर उभरे प्रसिद्ध केक ब्रांड ‘द 7 हैवेन’ के नए शोरूम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पूर्वांचल सिनेमा के सामने स्थित इस आधुनिक शोरूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि शहर में प्रतिष्ठित ब्रांडों का आगमन न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी नई गति देता है। उन्होंने ‘द 7 हैवेन’ परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, युवा एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं स्वादिष्ट केक, पेस्ट्री और बेकरी उत्पादों की सराहना की। गौरतलब है कि ‘द 7 हैवेन’ अपने उत्कृष्ट स्वाद, उच्च गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइनों वाले केक के लिए जाना जाता है। जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ सहित विभिन्न विशेष अवसरों के लिए यह संस्थान ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। नए शोरूम के खुलने से अब बलिया के लोगों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले केक और बेकरी उत्पाद अपने शहर में ही आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उद्घाटन समारोह में वीरेंद्र राय, सियाराम यादव, अधिशासी अधिकारी डीके राय, अजय उपाध्याय बबुआ जी, विनोद राय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख लुटुर राय ने सबका आभार जताया।