
-विद्यालय का शैक्षणिक कार्यक्रम
-विगत वर्ष के टापर्स और शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र होंगे सम्मानित
-गाइडेंस काउंसलिंग एजुकेशन मेंटल-हेल्थ काउंसलर कार्तिक बजोरिया होंगे अतिथि

शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अग्रणी शिक्षण संस्थान सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया का 13वां स्थापना दिवस समारोह 08 अप्रैल को विद्यालय प्रांगण में भव्यतापूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विगत वर्ष के टापर्स और शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गुलाबी शहर जयपुर से पधार रहे गाइडेंस काउंसलिंग एजुकेशन मेंटल-हेल्थ काउंसलर कार्तिक बजोरिया सहभाग करेंगे।


सनबीम विद्यालय के प्रांगण में 08 अप्रैल को 13वां स्थापना दिवस और पुरस्कार वितरण समारोह व प्रोत्साहन कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर से पधार रहे गाइडेंस काउंसलिंग एजुकेशन मेंटल- हेल्थ के काउंसलर कार्तिक बजोरिया होंगे जो बच्चों का सेशन लेंगे। इस दौरान सम्मान समारोह में विगत वर्ष के क्लास टॉपर्स व सौ फ़ीसदी उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः स्कॉलरशिप एवं एप्रिशिएसन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा ‘टेडेक्स टॉक’ का उद्घाटन/शुभारंभ कार्यक्रम भी सुनिश्चित है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. अरुण सिंह गामा और प्रिंसिपल डा अर्पिता सिंह ने सभी अभिभावकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।


