Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता : बलिया पहुंची आगरा मंडल के खिलाड़ियों की टीम

-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता

-बक्सर रेलवे स्टेशन पर विनोद सिंह व दिनेश प्रसाद ने टीम संग किया स्वागत

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : 68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए टीमों का आगमन शुरू हो गया है। सबसे पहले शुक्रवार की आगरा मंडल की टीम बलिया पहुंची। बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर आयोजक मंडल के सदस्यों ने टीम को रिसीव किया तथा खिलाड़ियों का स्वागत कर बलिया ले जाए। शेष मंडल की टीमें शनिवार को आएंगी।

29 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाली राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिले में दो स्थानों पर होना है। बालक वर्ग की प्रतियोगिता जमुनाराम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव में तो बालिका वर्ग की प्रतियोगिता द इन्विक्टस इंटरनेशनल स्कूल भगवानपुर मिड्ढा में नियत है। प्रतियोगिता में सहभाग के लिए सबसे पहले आगरा मंडल के खिलाड़ी आए। टीम बलिया से सटे बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आगरा मंडल की टीम को रिसीव करने पहुंचे उत्तर प्रदेश विद्यालयी खेलों के पर्यवेक्षक विनोद कुमार सिंह, क्रीड़ा समिति के सचिव दिनेश प्रसाद, राजेश अंचल व अनिल मिश्र पहुंचे थे। सभी ने टीम के खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया और उन्हें बलिया ले आए। शेष टीमें शनिवार को पहुंचेगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking