अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा बैरिया के विकास की बड़ी सोच है भाजपा नेत्री विजया लक्ष्मी सिंह में

-मीडिया संग वार्ता
-बैरिया की बेटी विजया लक्ष्मी सिंह ने मीडिया के माध्यम से पेश किया अपना संकल्प
-पूर्व सांसद भरत सिंह की बेटी हैं विजया लक्ष्मी, पत्रकारिता छोड़ आई है समाज सेवा में

शशिकांत ओझा

बलिया : जिस तरह देश के लिए प्रधानमंत्री, प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री की सोच और चिंता रहती है उसी प्रकार की सोच विधानसभा क्षेत्र बैरिया के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजया लक्ष्मी सिंह की है। पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री, भाजपा की जिला मंत्री विजया लक्ष्मी सिंह दिल्ली में बड़े स्तर की पत्रकारिता छोड़ बैरिया की सेवा के लिए आई है। विजया लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार की शाम मीडिया के माध्यम से अपने विजन, सोच और संकल्प को बैरिया की जनता जनार्दन के समक्ष रखा। विजया लक्ष्मी की सोच देख लगा की बैरिया के समग्र विकास के लिए ऐसी सोच ही चाहिए।

बैरिया की बेटी विजया लक्ष्मी सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बैरिया निश्चित तौर पर जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण पिछड़ा है। वैज्ञानिक सोच को लेकर बाढ़ कटान समस्या का समाधान कर बैरिया को विकसित क्षेत्र बनाया जा सकता है। विजया लक्ष्मी सिंह ने कहा बैरिया विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बलिदान, संघर्ष, कृषि, संस्कृति और अपार संभावनाओं की धरती है। स्पष्ट कहा बैरिया से चुनाव लड़ना ही नहीं बैरिया की हर समस्या का स्थायी समाधान खोजना मेरा लक्ष्य है। कहा बैरिया की जनता को अपना जनप्रतिनिधि ढूंढने के लिए यहां वहां जाना नहीं होगा मेरा कार्यालय और आवास जनता के लिए सदैव खुला रहेगा। विजया लक्ष्मी सिंह ने कहा बैरिया की बेटी को जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है। जनता का आशीर्वाद लेकर बैरिया की समस्याओं का समाधान कर बैरिया को विकसित आधुनिक क्षेत्र बनाया जाएगा।

बैरिया की बेटी का विजन

-बाढ़ एवं कटान की समस्या के स्थायी समाधान -रोजगार एवं उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर बैरिया
-आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
-शिक्षा एवं कौशल विकास को नई दिशा देकर बढ़ावा
-सेना भर्ती केंद्र एवं मिनी स्टेडियम की स्थापना
-सब्जी अनुसंधान संस्थान की स्थापना कर किसानों को लाभ
-शहीद स्मारक को राष्ट्रीय पहचान दिला बैरिया को दुनिया में दिखाना
-अयर शहीद मंगल पांडेय के नाम पर ट्रेन चला कर देश को उनकी गरिमा बताना