
-श्रद्धांजलि कार्यक्रम
-सीनियर सिटीजन पार्क में बरगद के पेड़ के नीचे मनायी गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
-श्रद्धांजलि कार्यक्रम
-कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का चुनावी निशान था बरगद का पेड़

शशिकांत ओझा
बलिया : चंद्रशेखर नगर स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सैकड़ों ने लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बरगद के पेड़ के नीचे आयोजित कार्यक्रम को लेकर इस बात की बड़ी चर्चा थी कि बरगद का पेड़ कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का चुनाव निशान था।











चंद्रशेखर नगर सीनियर सिटीजन पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री नारद राय ने अपने सहयोगियों और साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एक एक कर सैकड़ों लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री की कृतियों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पीएन सिंह, मृत्युंजय राय, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, भीम यादव, कमलेश राय, अंजनी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



