बलिया : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के सपा में शामिल होने के बाद बैरिया क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सुरेमनपुर में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि मुझे आज समाजवादी कार्यकर्ता होने पर गर्व है। मैं न तो किसी महत्वाकांक्षा के लिए गया था,और ना ही किसी महत्वाकांक्षा के लिए आया हूं। मैं 2022 समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। आगामी उतर प्रदेश का चुनाव यह तय करने जा रहा है कि इस देश में लोकतंत्र बचेगा कि नहीं। उन्होंने द्वाबा के वर्तमान हालात पर बोलते हुए कहा कि द्वाबा में सड़कें खराब है। बाढ़ से लोग बेहाल है, पर यहां के जनप्रतिनिधि उदासीन हैं और सपा कार्यकर्ताओं उत्पीड़न करा रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित सभी सपा नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्र, नारद राय, जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, राहुल सिंह, विनायक मौर्य, मनोज यादव (पूर्व प्रधान), प्रमोद यादव, शैलेश सिंह, उमेश यादव, हरेराम यादव, लालू यादव, शामू ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजप्रताप यादव और संचालन अजय सिंह ने किया।
Related Articles
पानी की तेज धार से टूट कर बह गया पुलिया का आधा हिस्सा
-जनसंकट-लोगों को हुई बहुत फजीहत, प्रशासन राहत के लिए करता रहा नाव का प्रबंध रविशंकर पांडेयबांसडीह (बलिया) : विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत असना के सोनूपार गांव में घाघरा नदी के छाड़न के नाले के ऊपर बना पुलिया का आधा हिस्सा गुरुवार को पानी के अत्यधिक दबाव के कारण टूटकर तेज धारा में बह […]
दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रविशंकर पांडेयबांसडीह (बलिया) : अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मनियर पुलिस को सफलता मिली है। मनियर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक को गिरफ्तार कर लिया।थाना मनियर के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के कुशल नेतृत्व […]
मानदेय के लिए रसोइया संघ ने दिया जिलाधिकारी को पत्रक
-समस्या से डीएम को कराया अवगत -दिया चेतावनी, शीघ्र नहीं हुआ मानदेय भुगतान तो कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन शशिकांत ओझा बलिया : परिषदीय विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश रसोइया कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बात रखने के क्रम में जिलाधिकारी […]

