बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एम. कॉम, एम.एससी, कृषि, बी.एससी कृषि में प्रथम चरण की काउंसिलिंग से वंचित रह गए विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में काउंसिलिंग का मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग/ च्वायस फिलिंग की तिथि 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तय की गई है। 13 अक्टूबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसके आधार पर विद्यार्थी 18 अक्टूबर तक आवंटित संस्थाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा बीपीएड, एलएलबी, बीएलएड, बीसीए,एमएड जैसे उन पाठ्यक्रमों में भी उक्त तिथियों में काउंसिलिंग का अवसर दिया जा रहा है । जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई है। संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि द्वारा आवंटित संस्थाओं में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच उपस्थित होकर प्रवेश करा सकते हैं।
Related Articles
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज को मान्यता मिलने को बताया ऐतिहासिक
-बोले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त -कहा अनवरत काल से सदन के भीतर और बाहर सभी से कर रहा था इसकी मांग -वर्ष 2023 को मोटा अनाज उत्पादन वर्ष मनाने के लिए पीएम मोदी दिया को धन्यवाद शशिकांत ओझा बलिया : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज को मान्यता मिलने पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने इसे […]
चक्रवाती तुफान में ढाबे पर पेंड़ की डाल गिरी, भोजन कर रहे लोग बाल बाल बचे
बलिया : मनियर क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से सोमवार की अपराह्न करीब दो बजे पेड़ की डाल टूट कर स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित कुंदन राजभर के ढाबे पर गिरी।ढाबे पर भोजन कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। केवल ढाबे के टीन […]
तेज रफ्तार मैजिक ने मारी टैंपो में टक्कर, चालक की मौत
शशिकांत ओझा बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे से टेंपू चालक राजू उर्फ लड्डून (30) निवासी फतेहपुर ताल रामपुर मऊ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेल्थरारोड से टेंपो चालक याकूब के […]

