बलिया : प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को नाश्ता पर शहीद मंगल पांडेय के वंशजों के यहां जाना था। सोमवार को बन्धुचक में भाजपा नेता डा. अंजनी पांडेय के घर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय के चित्र देखा। चित्र के समक्ष शिक्षा मंत्री वेसै नतमस्तक हुए जैसे संसद प्रवेश करते प्रधानमंत्री संसद की सीढ़ी पर मत्था टेका था। नतमस्तक होकर शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद सबसे मिले और वहीं पर सूक्ष्म जलपान किया। कहा कि मंगल पांडेय जी की देन है कि आज हम स्वतंत्र हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, बीएसए शिवनारायण सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, डॉ अंजनी पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, रत्नाकर सिंह, कमलदेव सिंह, अवनीश शुक्ल, अमरेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Related Articles
महावीर घाट पर आयोजित होगी नौका रेस प्रतियोगिता, सहभाग करेंगे 39 नाविक
-विधायक खेलकुंभ प्रतियोगिता -बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में चल रहा आयोजन शशिकांत ओझा बलिया : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में उनकी विधानसभा बलिया नगर में इन दिनों विधायक खेलकुंभ का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बहुत ही आकर्षक नौका रेस […]
हर ओर निकल रही आवाज देश मोदी मय है, हैट्रिक बिल्कुल तय है
-लोकसभा सलेमपुर -भाजपा उम्मीदवार सांसद रवींद्र कुशवाहा सभी से कर रहे भाजपा को मत देने की अपील शशिकांत ओझा बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 71 सलेमपुर का माहौल धीरे धीरे भाजपामय होता दिखने लगा है। भाजपा उम्मीदवार सांसद रवींद्र कुशवाहा को लोगों का आशीर्वाद मिलता दिखने लगा है। जनसंपर्क के दौरान सांसद रवींद्र कुशवाहा भाजपा […]
कार्यशाला में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स
ब्रजेश दुबे गड़वार ( बलिया) : ब्लाक के डवाकरा हाल में शनिवार को आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अन्तर्गत ओडीएफ प्लस पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कार्यशाला में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन व खुले में शौच मुक्त गांव पर विशेष चर्चा की गई। […]

